एसएस राजामौली की 'वाराणसी' रचेगी इतिहास: नेटफ्लिक्स ने दिया हिंट, होने जा रही है सबसे महंगी OTT डील

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' रचेगी इतिहास: नेटफ्लिक्स ने दिया हिंट, होने जा रही है सबसे महंगी OTT डील

'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'आरआरआर' (RRR) जैसी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मास्टरमाइंड डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल ही रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ओटीटी (OTT) की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक डील इस फिल्म के नाम होने जा रही है, जिसका बड़ा हिंट खुद नेटफ्लिक्स (Netflix) ने दिया है।

नेटफ्लिक्स की मोनिका शेरगिल के इस बयान ने मचाई हलचल

'वाराणसी' फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर चर्चा तब तेज हुई, जब नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल हाल ही में नेटफ्लिक्स की पहली तेलुगु ओरिजिनल सीरीज 'सुपर सुब्बू' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं।

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सीधे पूछा कि 'क्या नेटफ्लिक्स ने राजामौली की 'वाराणसी' के राइट्स खरीद लिए हैं?' तो मोनिका शेरगिल मुस्कुरा उठीं। उन्होंने बेहद रहस्यमयी अंदाज में जवाब देते हुए कहा:

"कुछ चीज़ें भविष्य के लिए सरप्राइज़ (Surprise) ही रहनी चाहिए।"

जब उन्हें याद दिलाया गया कि राजामौली की बाहुबली और RRR ने नेटफ्लिक्स के जरिए ही वैश्विक स्तर पर नया मुकाम हासिल किया था, तो उन्होंने गर्व से कहा, "बेहतरीन कहानियां और देश के सबसे बड़े क्रिएटर्स हमेशा नेटफ्लिक्स पर ही होते हैं।" उनके इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़े कन्फर्मेशन के तौर पर देखा जा रहा है।

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार साथ, 1300 करोड़ का है बजट

'वाराणसी' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसके जरिए पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक बेहद दमदार और अहम रोल में नजर आएंगे।

यह फिल्म किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होने वाली है क्योंकि इसका कुल बजट लगभग 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।

अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

राजामौली की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। 'वाराणसी' अप्रैल 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी, और थियेट्रिकल रन पूरा होने के बाद ही यह ओटीटी पर दस्तक देगी।

इस फिल्म की रीढ़ इसके पर्दे के पीछे की मजबूत टीम भी है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी (MM Keeravani) इसका बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कहानी खुद राजामौली के पिता और दिग्गज राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। इसे केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

Latest Posts