Baby Massage Tips: शिशु की मालिश आखिर कितनी उम्र तक करनी चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानें सही समय और अद्भुत फायदे
स्वस्थ शिशु की मालिश जन्म के कुछ दिनों बाद ही हल्के हाथों से शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि, प्रीमैच्योर बच्चों के मामले में डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर है।
कितनी उम्र तक करें मालिश?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पहले 1 साल तक नियमित मालिश सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर बच्चा इसे पसंद करता है, तो आप 2 से 3 साल तक भी मालिश जारी रख सकते हैं। इससे शिशु को गहरी नींद आती है और शरीर को आराम मिलता है।
रखें ये सावधानियां
हमेशा हल्के हाथों और बच्चे की त्वचा को सूट करने वाले सुरक्षित तेल से मालिश करें। अगर शिशु रो रहा हो, उसे बुखार हो या दाने निकल आएं, तो मालिश तुरंत रोक दें।