पेट की इन 3 आदतों को तुरंत बदलें, वरना बर्बाद हो जाएगा आपका डाइजेशन सिस्टम

पेट की इन 3 आदतों को तुरंत बदलें, वरना बर्बाद हो जाएगा आपका डाइजेशन सिस्टम

खराब पाचन न केवल आपको थका हुआ महसूस कराता है, बल्कि यह बीमारियों का मुख्य कारण भी बनता है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ के अनुसार, पाचन सुधारने के लिए दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आदतों को सुधारना जरूरी है। अक्सर लोग कब्ज और गैस जैसी समस्याओं के लिए अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं पाचन को सुरक्षित रखने के लिए किन तीन चीजों से बचना चाहिए।

डाइजेशन बिगाड़ने वाली 3 बड़ी गलतियां

डॉक्टर जोसेफ के मुताबिक, पहली बड़ी गलती स्टूल सॉफ्टनर दवाओं (जैसे डॉक्यूसेट सोडियम) का अंधाधुंध उपयोग है, जो शोध में अप्रभावी पाए गए हैं। इनकी जगह फाइबर, पर्याप्त पानी और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए। दूसरी गलती इबुप्रोफेन और नेप्रोक्सन जैसी पेनकिलर दवाओं का लंबे समय तक सेवन है, जो अल्सर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग का कारण बन सकती हैं। तीसरी, खाना निगलने में होने वाली कठिनाई को कभी भी नजरअंदाज न करें, यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

 

Latest Posts