Bank Holiday: ब्रांच जाने से पहले नोट कर लें तारीखें, इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें अपने राज्य की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: ब्रांच जाने से पहले नोट कर लें तारीखें, इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें अपने राज्य की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: यदि इस हफ्ते आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की ये लिस्ट जरूर चेक कर लें। 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश (संडे) के चलते बैंक कुल 4 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ लागू नहीं होंगी।

जानें इस हफ्ते कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

16 जुलाई (गुरुवार): रथ यात्रा और हरेला पर्व

इस दिन ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में बैंकों में छुट्टी रहेगी। ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा, मणिपुर में कांग (रथजात्रा) और उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मानसून व नई फसल के स्वागत का लोक पर्व हरेला मनाया जाएगा। इन राज्यों को छोड़कर बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे।

17 जुलाई (शुक्रवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि

शुक्रवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी देश के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानियों में से एक यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के सम्मान में घोषित की गई है।

18 जुलाई (शनिवार): द्रुकपा त्शे-जी

शनिवार को सिक्किम में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन वहां बौद्ध समुदाय का पवित्र त्योहार द्रुकपा त्शे-जी मनाया जाएगा। चूंकि यह महीना का तीसरा शनिवार है, इसलिए सिक्किम को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

19 जुलाई (रविवार): देशव्यापी अवकाश

रविवार होने के कारण इस दिन देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चौबीसों घंटे काम करती रहेंगी:

  • इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और अन्य काम ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

  • UPI और एटीएम (ATM): पैसों के लेनदेन और कैश निकालने की सुविधा हमेशा की तरह चालू रहेगी।

    यदि आपको चेक क्लियर कराना है या ड्राफ्ट बनवाना जैसे जरूरी काम हैं, तो उन्हें इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले ही निपटा लें।

जुलाई के बाकी दिनों की छुट्टियों पर भी डालें नजर

  • 22 जुलाई (बुधवार): खारची पूजा के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

  • 25 जुलाई: चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)।

  • 26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

Latest Posts