टॉप 50 शोज, दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, नंबर 1 पर इस शोज ने बनाई जगह

टॉप 50 शोज, दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, नंबर 1 पर इस शोज ने बनाई जगह

साल 2026 के शुरुआती छह महीनों में ओटीटी पर रिलीज हुए कंटेंट का पूरा लेखा-जोखा सामने आ गया है। ओरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दर्शकों ने रियलिटी शोज, स्टैंड-अप और फिल्मों को जमकर प्यार दिया है। इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो ने नंबर वन का ताज पहना है, वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म भी टॉप पर बरकरार है।

समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' ने रचा इतिहास

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' ने इंटरनेट और ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। यह शो करीब 38.5 मिलियन (3.85 करोड़) व्यूज बटोरकर साल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा हिट शो बन गया है। इसके अलावा समय रैना का स्टैंड-अप शो 'स्टिल अलाइव' भी 13.1 मिलियन व्यूज के साथ 15वें पायदान पर काबिज है।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का नेटफ्लिक्स पर जलवा

थिएटर में ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं। यह फिल्म 35.2 मिलियन व्यूज के साथ चौथे नंबर पर रही। वहीं, इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 27.8 मिलियन व्यूज के साथ छठा स्थान हासिल किया।

ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए टॉप शोज और फिल्में

रैंक (Rank) शो / फिल्म का नाम ओटीटी व्यूज (Mil.)
नंबर 1 इंडियाज गॉट लेटेंट 2 38.5 मिलियन
नंबर 4 धुरंधर 35.2 मिलियन
नंबर 6 धुरंधर: द रिवेंज 27.8 मिलियन
नंबर 7 मेड इन इंडिया: द टाइटन स्टोरी 17.8 मिलियन
नंबर 9 द राजा साब 17.5 मिलियन
नंबर 10 चिरैया 16.3 मिलियन

थिएटर में सुस्त रही 'द राजा साब' ओटीटी पर हुई सुपरहिट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर भले ही उम्मीद के मुताबिक कमाल न कर सकी हो, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों का भरपूर रिस्पॉन्स मिला है और यह टॉप 10 में 9वें नंबर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह की 'मेड इन इंडिया', जियोहॉटस्टार की 'चिरैया' और नीरज पांडे की 'तस्करी' को भी दर्शकों ने खूब सराहा। यह रिपोर्ट ओरमैक्स मीडिया द्वारा देश के 3000 से अधिक लोगों के सर्वे पर आधारित है, जिसमें 30 मिनट से ज्यादा देखे गए कंटेंट को ही शामिल किया गया है।

 

Latest Posts