RCB फैंस के साथ फिर हुआ अन्याय? दो बार की चैंपियन का एक भी प्लेयर टीम इंडिया में नहीं, पूर्व दिग्गज भड़के

RCB फैंस के साथ फिर हुआ अन्याय? दो बार की चैंपियन का एक भी प्लेयर टीम इंडिया में नहीं, पूर्व दिग्गज भड़के

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम चयन विवादों में घिर गया है। पूर्व भारतीय ओपनर सदगोपन रमेश ने चयनकर्ताओं (Selectators) पर तीखा हमला बोला है। रमेश का कहना है कि 2025 और 2026 की आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का एक भी खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, जो बेहद हैरान करने वाला फैसला है।

IPL प्रदर्शन पर उठाए गंभीर सवाल

रमेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए चयन प्रक्रिया के दोहरे रवैये की पोल खोली। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर मौका मिला, लेकिन पर्पल कैप रेस में दूसरे नंबर पर रहने वाले RCB के भुवनेश्वर कुमार (28 विकेट) को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे के ऑलराउंडर के रूप में चयन पर भी सवाल खड़े किए, जिन्होंने आईपीएल में एक ओवर भी नहीं फेंका था।

आंकड़ों के गणित से सिलेक्शन पोल खोली

पूर्व क्रिकेटर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में से 5 भारतीय थे। इसके बावजूद, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए लिस्ट में काफी नीचे रहने वाले गेंदबाजों (हर्ष दुबे-47वें, अशोक शर्मा-55वें, यश ठाकुर-89वें) को चुन लिया गया। रमेश ने चयनकर्ताओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे साफ तौर पर पक्षपातपूर्ण निर्णय करार दिया है।

Latest Posts