ZEE5 पर आ रहे हैं ये 8 धमाकेदार हिंदी शोज! 33 साल पुराना हॉरर शो करेगा वापसी, देखें पूरी लिस्ट
फीफा फुटबॉल विश्व कप के सफल प्रसारण के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपने अपकमिंग हिंदी शोज की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में जहां लोकप्रिय सीरीज के अगले सीजन शामिल हैं, वहीं दो ऐसे आइकोनिक शो भी हैं जो कभी टीवी की दुनिया पर राज करते थे। हालांकि, इन शोज की आधिकारिक रिलीज डेट्स की घोषणा जल्द की जाएगी।
33 साल पुराने 'ज़ी हॉरर शो' का कमबैक
लिस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण 90 के दशक का सुपरहिट 'ज़ी हॉरर शो' (Zee Horror Show) है। साल 1993 से 2001 तक टीवी पर तहलका मचाने वाला यह शो 8.1 IMDb रेटिंग के साथ ZEE5 पर वापसी कर रहा है। 'हॉरर शो के ओजी' के रूप में प्रमोट किए जा रहे इस शो के टीजर ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
इन 8 हिंदी शोज से ओटीटी पर मचेगा धमाल:
-
1. रंगबाज सीजन 4 (Rangbaaz Season 4):
लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज 'रंगबाज' का चौथा सीजन जल्द स्ट्रीम होगा। ZEE5 ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा— "अब इंसाफ नहीं…अब फैसला होगा।"
-
2. कांबली (Kambli):
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा 'कांबली' का निर्देशन अभिजीत शिरीष देशपांडे कर रहे हैं।
-
3. जनावर 2 (Janaavar 2):
साल 2025 में आई क्राइम थ्रिलर 'जनावर' के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है। इसका नया सीजन और अधिक डार्क और वाइल्ड होने वाला है।
-
4. जीना इसी का नाम है 2.0 (Jeena Isi Ka Naam Hai 2.0):
साल 2002 का बेहद चर्चित टॉक शो नए कलेवर '2.0' के साथ वापसी कर रहा है। इस नए सीजन को अभिनेता आर. माधवन होस्ट करेंगे।
-
5. द स्कैम लीक्ड (The Scam Leaked):
देश में पेपर लीक विवादों के बीच ZEE5 ने इस थ्रिलर सीरीज का ऐलान किया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और लीक के नेटवर्क पर आधारित होगी।
-
6. ज़ी हॉरर शो (Zee Horror Show):
33 साल पुराना यह आइकॉनिक हॉरर शो एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए ओटीटी पर उतरने जा रहा है।
-
7. राम-आंजनेय युद्ध (Ram-Anjaneya Yuddh):
पौराणिक कथाओं पर आधारित यह माइथोलॉजिकल शो राम और हनुमान जी के बीच के महायुद्ध की पौराणिक गाथा पेश करेगा।
-
8. बकैती 2.0 (Bakaiti 2.0):
साल 2025 की हिट कॉमेडी सीरीज का दूसरा सीजन Kataria परिवार के नए और मजेदार कारनामों के साथ वापसी कर रहा है।