भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में बोटॉक्स पर छिड़ी मजेदार बहस! रानी चटर्जी से आम्रपाली दुबे ने पूछ लिया शॉकिंग सवाल

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में बोटॉक्स पर छिड़ी मजेदार बहस! रानी चटर्जी से आम्रपाली दुबे ने पूछ लिया शॉकिंग सवाल

भोजपुरी सिनेमा का पहला रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो के प्रोमो वीडियो लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। शुरुआत में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच अनबन और तीखी नोंकझोक के वीडियो वायरल हो रहे थे, लेकिन अब शो का एक नया और मजेदार प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। इस नए वीडियो में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी ब्यूटी पार्लर में मैनीक्योर-पेडीक्योर के दौरान बोटॉक्स और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक पर खुलकर बातचीत करती नजर आ रही हैं।

रानी चटर्जी से आम्रपाली का तीखा सवाल- "क्या तुम्हारा सब माल असली है?"

सामने आए नए प्रोमो वीडियो में नीलम गिरी, रानी चटर्जी से अचानक पूछती हैं कि उन्होंने कौन सा बोटॉक्स करवाया है? यह सुनकर रानी हैरान रह जाती हैं और कहती हैं कि क्या भोजपुरी में भी बोटॉक्स होता है? इस पर तुरंत पलटवार करते हुए आम्रपाली दुबे पूछती हैं, "तो क्या तुम्हारा सब माल असली है?" रानी भी पीछे न हटते हुए कहती हैं कि तुम खुद बताओ क्या तुम्हारा सब माल असली है? जिस पर आम्रपाली 'हां' कहती हैं। इसके बाद रानी हंसते हुए कहती हैं, "छी यार मैं क्या पूछ रही हूं।" रानी आगे कहती हैं कि अगर वह बॉलीवुड में होतीं, तो शायद उन्हें बोटॉक्स करवाना पड़ता। इसके बाद तीनों मिलकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की मिमिक्री करती हैं और लिप फिलर्स के बाद उनके लुक्स पर मजाक बनाती हैं।

फैंस को पसंद आ रही तिकड़ी की कैमिस्ट्री, 2 अगस्त से होगा प्रीमियर

जियो हॉटस्टार ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है— ‘ब्यूटी वाली बातें, लेकिन ड्रामा के साथ।’ फैंस को तीनों अभिनेत्रियों की यह बॉन्डिंग और कॉमिक टाइमिंग बेहद पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में फैंस इनकी कैमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, पाखी हेगड़े और परितोष त्रिपाठी जैसे सितारे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। इससे पहले काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ एक गाने को लेकर हुए विवाद का प्रोमो भी काफी वायरल हुआ था। आपको बता दें कि भोजपुरी का यह पहला धमाकेदार रिएलिटी टीवी शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है, जिसमें आम्रपाली, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं।

Latest Posts