'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर की बिगड़ी तबीयत, बेटी राहा से फैला यह इन्फेक्शन; जानें अब कैसा है हाल

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर की बिगड़ी तबीयत, बेटी राहा से फैला यह इन्फेक्शन; जानें अब कैसा है हाल

रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट से ठीक पहले अभिनेता रणबीर कपूर बीमार हो गए हैं। दिल्ली में होने वाले इस बड़े इवेंट से पहले आई इस खबर ने मेकर्स और फैंस दोनों को परेशान कर दिया था। हालांकि, तबीयत खराब होने के बावजूद रणबीर कपूर ने अपने काम को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

बेटी राहा से रणबीर को हुआ यह इन्फेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस (आना/आंख आना) हो गया है। बताया जा रहा है कि पहले रणबीर की बेटी राहा कपूर को यह इन्फेक्शन हुआ था और उन्हीं से यह एक्टर में फैला है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ब्लैक चश्मा पहनकर इवेंट में एंट्री मारेंगे 'राम'

तबीयत खराब होने के बावजूद रणबीर कपूर दिल्ली में होने वाले 'रामायण' के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट को मिस नहीं करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, वह पूरी सुरक्षा और प्रिकॉशन के साथ इवेंट में शामिल होंगे। इन्फेक्शन को फैलने से रोकने और अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए रणबीर इस इवेंट में ब्लैक गॉगल्स (काला चश्मा) पहने हुए नजर आएंगे।

सेंसर बोर्ड से मिला 'U' सर्टिफिकेट, दिवाली पर मचेगा तहलका

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 'रामायण' के ट्रेलर को 'U' (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट दे दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन और ₹4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। फैंस इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Posts