भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे फिल्मों से पहले इन TV सीरियल्स में दिखा चुकी हैं जलवा...

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे फिल्मों से पहले इन TV सीरियल्स में दिखा चुकी हैं जलवा...

भोजपुरी सिनेमा की टॉप और हाईपेड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन, 'निरहुआ रिक्शावाला' से फिल्मों में तहलका मचाने वाली यह एक्ट्रेस कभी हिंदी टीवी शोज की जान हुआ करती थीं।

'सात फेरे' से किया था टीवी डेब्यू

आम्रपाली ने अपने एक्टिंग करियर का शानदार आगाज मशहूर टीवी सीरियल 'सात फेरे' से किया था। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने जल्द ही घर-घर में पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में', 'मायका', 'मेरा नाम करेगी रोशन' और हॉरर शो 'फियर फाइल्स' में अहम किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

दादी की जिद पर चुनी भोजपुरी इंडस्ट्री

टीवी पर हिट होने के बावजूद आम्रपाली ने अपनी दादी की इच्छा पूरी करने के लिए भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। ऑडिशन में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने उन्हें फाइनल किया और साल 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' के बाद उनकी किस्मत चमक उठी। आज वह भोजपुरी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।