करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां: 'कैरी ऑन जट्टा 4' एक्ट्रेस सरगुन मेहता की नेटवर्थ और तगड़ी कमाई के सोर्स
मुंबई/एंटरटेनमेंट डेस्क: पंजाबी सिनेमा की टॉप-पेड़ एक्ट्रेसेस में शुमार और मशहूर प्रोड्यूसर सरगुन मेहता (Sargun Mehta) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' (Carry On Jatta 4) को लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अपनी शानदार एक्टिंग और कमाल के कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर सरगुन न सिर्फ बड़े पर्दे पर राज करती हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल (Luxury Lifestyle) जीती हैं. आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, आलीशान घर, कार कलेक्शन और कमाई के मुख्य जरियों के बारे में.
सरगुन मेहता की नेटवर्थ (Sargun Mehta Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट्स और कोईमोई (Koimoi) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरगुन मेहता की कुल नेटवर्थ लगभग 84.34 करोड़ रुपये आंकी गई है. उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.
करोड़ों का कार कलेक्शन और बांद्रा का आलीशान आशियाना
लग्जरी लाइफ जीने वाली सरगुन मेहता को महंगी और आलीशान गाड़ियों का बेहद शौक है. उनके कार गैराज में कई बेहतरीन गाड़ियां मौजूद हैं:
-
BMW X7: जिसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये है.
-
Mercedes-Benz C-Class: जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है.
मुंबई में करोड़ों का घर: सरगुन मेहता का मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक बेहद आलीशान और कीमती खुद का घर है. इसके अलावा, साल 2025 में उन्होंने अपने पति रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ मिलकर बांद्रा वेस्ट में ही एक और आलीशान फ्लैट किराए पर लिया है, जिसके लिए वे हर महीने 11 लाख रुपये का भारी-भरकम किराया चुकाती हैं.
कमाई के मुख्य जरिया: फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट
सरगुन मेहता केवल एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि कई अन्य माध्यमों से भी मोटी कमाई करती हैं:
-
फिल्म फीस: सरगुन आज के समय में पंजाबी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं और वह एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
-
म्यूजिक वीडियो: पंजाबी और हिंदी म्यूजिक एलबम्स में नजर आने के लिए वह प्रति वीडियो 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं.
-
ब्रांड एंडोर्समेंट: विज्ञापनों और ब्रांड्स को प्रमोट करने के लिए सरगुन की फीस लगभग 50 लाख रुपये प्रति विज्ञापन है.
एक्ट्रेस के साथ सफल बिजनेस वुमन: खुद का प्रोडक्शन हाउस
सरगुन ने एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपने कदम मजबूती से जमाए हैं. साल 2019 में उन्होंने 'ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' (Dreamiyata Entertainment Pvt Ltd) नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया.
इस बैनर के तहत उन्होंने पंजाबी फिल्म 'झल्ले' को-प्रोड्यूस की. इसके अलावा, मार्च 2021 में उन्होंने कलर्स टीवी के बेहद पॉपुलर सीरियल 'उडारियां' (Udaariyaan) को प्रोड्यूस किया, जिसने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़े और सरगुन को बतौर प्रोड्यूसर एक बड़ी पहचान दिलाई.
टीवी से शुरू हुआ था सफर, 'अंग्रेज' फिल्म से बदली किस्मत
सरगुन मेहता के करियर का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है:
-
शुरुआती दौर (TV Career): उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टेलीविजन के मशहूर शो '12/24 करोल बाग' से की थी, जहां उनकी मुलाकात अपने लाइफ पार्टनर रवि दुबे से हुई. इसके बाद वह 'बालिका वधू', 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'अपनों के लिए गीता का धर्मयुद्ध' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं.
-
पंजाबी सिनेमा में एंट्री (Turning Point): साल 2015 में आई पंजाबी फिल्म 'अंग्रेज' (Angrej) सरगुन के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
-
सुपरहिट फिल्में: 'काला शाह काला', 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़', 'सुरखि बिंदी', 'झल्ले', 'किस्मत 2' और 'शौकीन सौका' जैसी फिल्मों ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की क्वीन बना दिया.