रेखा का पहला हीरो, जिसने अमिताभ बच्चन को छोटा समझकर की थी बेइज्जती, फिर बुरे वक्त में उन्हीं से मांगा काम
हिंदी सिनेमा की चकाचौंध में कब किसका सितारा डूब जाए, यह कोई नहीं जानता। 60 और 70 के दशक में एक ऐसा ही अभिनेता था, जिसने बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन अपने स्टारडम के घमंड में उसने महानायक अमिताभ बच्चन तक का अपमान कर दिया था। यह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि रेखा के पहले ऑन-स्क्रीन हीरो नवीन निश्चल थे।
जब नवीन निश्चल ने किया था बिग बी का अपमान
साल 1970 में फिल्म 'सावन भादो' से रेखा के साथ धमाकेदार डेब्यू करने वाले नवीन निश्चल रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। साल 1971 में आई फिल्म 'परवाना' में अमिताभ बच्चन ने उनके साथ एक छोटा और नेगेटिव किरदार निभाया था। उस दौरान नवीन का घमंड इस कदर बढ़ चुका था कि उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ फोटो खिंचवाने से भी साफ मना कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने 'दीवार' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोटा समझकर ठुकरा दिया था।
घमंड ने किया करियर बर्बाद, अमिताभ से मांगनी पड़ी मदद
काम के प्रति लापरवाही, नखरे और साथी कलाकारों का सम्मान न करने की वजह से धीरे-धीरे नवीन निश्चल का करियर ढलान पर आ गया। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि जिस अमिताभ बच्चन को उन्होंने कभी छोटा कलाकार समझा था, अपने बुरे दिनों में नवीन को उन्हीं बिग बी से काम मांगना पड़ा और उनकी फिल्म में एक छोटा सा रोल स्वीकार करना पड़ा।