Fatty Liver Signs: क्या आपका लिवर भी हो रहा है अंदर ही अंदर खराब? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया इन 5 खतरनाक लक्षणों को मामूली समझकर न करें नजरअंदाज
हमारा शरीर जब भी अंदरूनी रूप से बीमार होता है, तो वह कई तरह के संकेत देना शुरू कर देता है। अक्सर लोग इन शुरुआती लक्षणों को सामान्य थकान या मौसमी बदलाव समझकर टाल देते हैं। आज की आधुनिक जीवनशैली में जंक फूड का अत्यधिक सेवन, अल्कोहल (शराब), स्मोकिंग, ऑयली फूड और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेना लिवर के लिए जहर की तरह काम करता है। प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, लिवर खराब होने से पहले उस पर सूजन आती है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग 85% लोग इसके बेहद शुरुआती 5 संकेतों को पहचान नहीं पाते और लापरवाही बरतते हैं।
इन 5 चेतावनी भरे लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
यदि आपको अपने शरीर में नीचे दिए गए बदलाव महसूस हो रहे हैं, तो यह लिवर कैप्सूल में खिंचाव या लिवर डैमेज होने का साफ इशारा हो सकता है:
-
पसलियों के नीचे हल्का दर्द: पसलियों के ठीक नीचे लगातार हल्का-हल्का दर्द बने रहना इस बात का संकेत है कि स्ट्रेस की वजह से आपका लिवर कैप्सूल स्ट्रेच (खिंच) हो रहा है।
-
त्वचा पर तेज खुजली या रेडनेस: अगर स्किन पर अचानक रेडनेस या बेहिसाब खुजली होने लगे, तो यह केवल त्वचा की एलर्जी नहीं है। इसका सीधा संबंध लिवर के खराब होने और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने से हो सकता है।
-
स्पाइडर साइन (Spider Angioma): चेहरे, गर्दन या सीने पर मकड़ी के जाले जैसी लाल रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) दिखाई देना। इसका मतलब है कि आपका लिवर शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को सही तरीके से ब्रेक नहीं कर पा रहा है।
-
असामान्य रूप से मसल्स का निकलना: हाथ, कंधे या कनपनी के आस-पास अचानक मसल्स (मांसपेशियों) का अजीब तरह से बढ़ जाना। यह दर्शाता है कि लिवर प्रोटीन को ठीक से पचाने में असमर्थ हो चुका है।
-
मल (Stool) के रंग में बदलाव: यदि स्टूल का सामान्य रंग बदलकर अचानक भूरा, हल्का पीला, सफेद या मिट्टी जैसा (Clay Colored) दिखने लगे, तो समझ जाएं कि लिवर गंभीर खतरे में है।
विशेषज्ञ की सलाह: यदि इनमें से एक या दो लक्षण भी आपको लगातार परेशान कर रहे हैं, तो बिना समय गंवाए तुरंत किसी अच्छे गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या लिवर स्पेशलिस्ट से संपर्क करें और आवश्यक जांच कराएं।