शादी तभी करूंगा जब… पेपर लीक आंदोलन का चेहरा बने अभिजीत दीपके ने रखी है एक खास शर्त, मां ने किया खुलासा

शादी तभी करूंगा जब… पेपर लीक आंदोलन का चेहरा बने अभिजीत दीपके ने रखी है एक खास शर्त, मां ने किया खुलासा

देशभर में पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले ऐतिहासिक आंदोलन की अगुवाई करने वाले अभिजीत दीपके इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आंदोलन की सफलता और सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त लोकप्रियता के बाद उनके लिए शादी के ढेरों रिश्ते आ रहे हैं। इस बीच, अभिजीत की मां ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनके बेटे ने शादी को लेकर एक स्पष्ट शर्त रखी है।

आत्मनिर्भर बनने के बाद ही करेंगे शादी

अभिजीत दीपके की मां अनिता दीपके ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके बेटे के लिए पिछले दो सालों से शादी के रिश्ते आ रहे हैं, लेकिन अभिजीत ने साफ कर दिया है कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर (स्वयं की कमाई) बनेंगे, उसके बाद ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

मां के अनुसार, अभिजीत का मानना है कि शादी जैसे बड़े फैसले से पहले खुद के पैरों पर खड़ा होना बेहद जरूरी है। उनकी मां ने यह भी बताया कि अभिजीत बेहद स्वाभिमानी स्वभाव के हैं और वह अपनी कमाई पर ही भरोसा करते हैं।

कैसी लड़की चाहते हैं अभिजीत?

जब यह पूछा गया कि वे अपने बेटे के लिए कैसी बहू की तलाश कर रही हैं, तो उनकी मां ने स्पष्ट किया कि जीवनसाथी चुनने का पूरा फैसला पूरी तरह से अभिजीत का ही होगा। इस मामले में परिवार की कोई जबरदस्ती नहीं है और बहू वही बनेगी जिसकी पसंद खुद अभिजीत की होगी।

गौरतलब है कि छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के रहने वाले अभिजीत दीपके अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई बीच में छोड़कर देश में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन का बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे। फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और जल्द ही महाराष्ट्र लौट सकते हैं।

Latest Posts