51 दिन बाद बदलेगी शनि की उल्टी चाल, 11 दिसंबर से मार्गी होंगे कर्मफलदाता; इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
वैदिक ज्योतिष में कर्म और न्याय के अधिपति कहे जाने वाले शनिदेव की चाल में होने वाले बदलाव को मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाला माना जाता है। इन दिनों शनिदेव गुरु की राशि मीन में वक्री यानी उल्टी (टेढ़ी) चाल से संचरण कर रहे हैं। वक्री अवस्था के दौरान कार्यों में अड़चनें, मानसिक तनाव, धीमी प्रगति और फैसलों में भटकाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। पंचांगीय गणनाओं के अनुसार, आज से ठीक 51 दिन बाद यानी 11 दिसंबर को शनि अपनी वक्री चाल समाप्त कर पुनः मार्गी (सीधी चाल) में आ जाएंगे। शनि के मार्गी होते ही ग्रहों की उथल-पुथल शांत होगी और कई राशियों के लिए राहत व समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। विशेष रूप से 5 राशियों के जातकों के लिए यह बदलाव भाग्य के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित होने जा रहा है।
वृषभ राशि: कार्यक्षेत्र में रुके प्रोजेक्ट्स पकड़ेंगे रफ्तार और बढ़ेगा मुनाफा
वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि वरदान की तरह साबित होने वाले हैं। जो काम पिछले काफी समय से अटके हुए थे या जिन प्रयासों का मनचाहा फल नहीं मिल पा रहा था, वे अब सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति या वेतन वृद्धि के स्पष्ट संकेत दिखाई देंगे। व्यापारियों को पुराने निवेश या किसी अटके हुए भुगतान से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
कन्या राशि: मान-सम्मान में वृद्धि और पुराने संपर्कों से मिलेगा बड़ा फायदा
कन्या राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल से सामाजिक और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर नई पहचान दिलाएगी। यदि आप पिछले कुछ महीनों से करियर में ठहराव या भ्रम की स्थिति महसूस कर रहे थे, तो 11 दिसंबर के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी। पुराने संपर्कों या व्यापारिक साझेदारों के जरिए कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। हालांकि इस दौरान अपने खर्चों पर थोड़ा अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला राशि: आर्थिक संकट होंगे दूर, पटरी पर लौटेगा निजी और पेशेवर जीवन
तुला राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल आर्थिक स्थिरता और सुकून लेकर आएगी। हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव और भाग्य का साथ न मिलने से जो निराशा घर कर गई थी, वह अब समाप्त होने वाली है। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बनेंगे। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। यदि कोर्ट-कचहरी या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो बातचीत के माध्यम से उसका समाधान आपके पक्ष में निकलता नजर आएगा।
मकर राशि: करियर में नए अवसर और उलझे हुए पारिवारिक रिश्तों में सुधार
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, इसलिए शनि का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के जीवन में स्थिरता लाएगा। नौकरी में बदलाव की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे संस्थानों से आकर्षक जॉब ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार में नई रणनीतियों पर अमल करने का यह सही समय होगा। अगर किसी रिश्ते को लेकर मनमुटाव या बिखराव की नौबत आ गई थी, तो अब संवाद के जरिए सब कुछ संभलता हुआ दिखाई देगा। सेहत के मोर्चे पर भी पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।
कुंभ राशि: तनाव से मिलेगी मुक्ति, नौकरी और कारोबार में मिलेगी नई गति
कुंभ राशि के जातकों पर चल रहे दबाव और उलझनों को मार्गी शनि काफी हद तक कम करने का काम करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन साधना अब बेहद आसान हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें स्वतः हटेंगी और आपकी मेहनत को उचित श्रेय मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी और आप भविष्य के लिए बेहतर बचत योजनाएं बना पाएंगे। लंबे समय से चली आ रही अनिद्रा या मानसिक तनाव की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।