सावन में सूर्य ग्रहण का बड़ा साया: मकर और धनु समेत 5 राशियों पर टूटेगा संकट का पहाड़, जानें पंडित जी की चेतावनी
नई दिल्ली : सावन का पवित्र महीना जहां भक्तों के लिए शिव भक्ति का समय होता है, वहीं इस बार 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहण सदैव एक नकारात्मक खगोलीय व ज्योतिषीय घटना होती है, जिससे लाभ की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे में 5 खास राशियों को इस दौरान बेहद संभलकर रहने की जरूरत है।
मीन राशि: दफ्तर का तनाव बिगाड़ेगा बात
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र के दबाव से बचना होगा। ऑफिस की टेंशन घर लाने से आपका आपा खो सकता है, जिससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आने की आशंका है।
धनु राशि: ऑफिस की राजनीति और पारिवारिक कलह से बचें
धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आप दफ्तर में किसी साज़िश का शिकार हो सकते हैं। साथी ही, वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।
कर्क राशि: आर्थिक नुकसान और तनाव का खतरा
कर्क राशि के जातकों की कार्यक्षमता (प्रॉडक्टिविटी) प्रभावित हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और बेवजह के मानसिक तनाव से खुद को दूर रखें।
मेष राशि: बजट बिगड़ेगा, भावनाओं पर रखें काबू
मेष राशि वाले जातकों को फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। बातचीत के दौरान संयम रखें ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। जटिल मामलों को समझदारी से सुलझाएं।
मकर राशि: तीसरे व्यक्ति की सलाह पड़ सकती है भारी
मकर राशि के जातकों को किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है।