8 दिन बाद चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से होगा छप्परफाड़ धन लाभ

8 दिन बाद चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से होगा छप्परफाड़ धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव, सौंदर्य और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र का गोचर अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। वर्तमान में सूर्य की सिंह राशि में विराजमान धन के दाता शुक्र अब नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, आगामी 29 जुलाई 2026 की सुबह शुक्र देव सूर्य के स्वामित्व वाले उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

सूर्य और शुक्र का यह विशेष संयोग 4 मुख्य राशियों के जातकों के लिए बेहद सकारात्मक और आर्थिक मजबूती लाने वाला साबित होगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस नक्षत्र गोचर से विशेष रूप से वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के लोगों का भाग्य चमकने वाला है।

वृश्चिक राशि: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त मुनाफा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जाना शुभ संकेत लेकर आ रहा है। कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है और कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। वहीं, विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि: बिजनेस में बनाई रणनीतियां लाएंगी रंग

धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर वित्तीय रूप से बेहद फायदेमंद रहने वाला है। अगर आपने व्यापार वृद्धि के लिए कोई योजना बनाई थी, तो अब उसके सफल होने का समय आ गया है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि: मिलेगी बड़ी डील, चमकेगा कारोबार

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे मोटा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और माता जी के साथ समय बिताना आपके लिए अत्यंत फलदाई साबित होगा।

मीन राशि: पढ़ाई में मन और आर्थिक लाभ का योग

मीन राशि के जातकों के जीवन में शुक्र का यह नक्षत्र गोचर सकारात्मक बदलाव लाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।