4 दिन बाद पलटेगी किस्मत! स्वयं के नक्षत्र में आते ही मंगल भर देंगे इन 3 राशियों की तिजोरी, 20 दिन तक होगी नोटों की बारिश

4 दिन बाद पलटेगी किस्मत! स्वयं के नक्षत्र में आते ही मंगल भर देंगे इन 3 राशियों की तिजोरी, 20 दिन तक होगी नोटों की बारिश

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। वर्तमान में वृषभ राशि में विराजमान मंगल 24 जुलाई 2026 को रोहिणी नक्षत्र से निकलकर अपने ही स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। एस्ट्रोलॉजर पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से 3 राशियों के लिए बेहद शुभ और आर्थिक तरक्की लाने वाला साबित होगा।

मेष राशि: करियर में मिलेगी उड़ान और धन लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि: आर्थिक तंगी होगी दूर, सुधरेगा पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वालों के लिए यह 20 दिन बेहद फलदायी रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां समाप्त होंगी। व्यावसायिक यात्राएं बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि: चमकेगा सोया हुआ भाग्य, मिटेंगी तमाम उलझनें

वृश्चिक राशि के स्वामियों के लिए मंगल का अपने नक्षत्र में आना किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक कलह खत्म होगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आप किसी सुखद यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं।