Vastu Tips for New House: 3 लीटर पानी में 30 नींबू निचोड़कर जमीन पर छिड़कें, जानें घर की नींव खोदने से पहले भूमि शोधन के महाउपाय

Vastu Tips for New House: 3 लीटर पानी में 30 नींबू निचोड़कर जमीन पर छिड़कें, जानें घर की नींव खोदने से पहले भूमि शोधन के महाउपाय

नया मकान बनाने के वास्तु नियम: अपना खुद का आशियाना बनाना हर इंसान का एक बड़ा सपना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली जमीन या प्लॉट पर सीधे निर्माण कार्य शुरू करना या नींव खोदना वास्तु के नजरिए से ठीक नहीं माना जाता? वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी जमीन पर कंस्ट्रक्शन शुरू करने से पहले उस भूमि का शुद्धिकरण या 'भूमि शोधन' करना अनिवार्य है ताकि वहां सदियों से जमा नकारात्मक ऊर्जा और राहु दोष समाप्त हो सकें। जाने-माने वास्तु एक्सपर्ट आचार्य मुकुल रस्तोगी ने कुछ ऐसे बेहद आसान और अचूक उपाय बताए हैं, जिन्हें नींव खुदाई से पहले करने पर घर में कभी नजरदोष नहीं लगता और हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है।

1. 3 लीटर पानी और 30 नींबू का चमत्कारी उपाय

जमीन की नकारात्मक ऊर्जा और पुराने नजरदोष को जड़ से खत्म करने के लिए 3 लीटर साफ पानी लें और उसमें पूरे 30 नींबू निचोड़ लें। अब इस अभिमंत्रित नींबू-जल को अपने पूरे प्लॉट की भूमि पर अच्छी तरह छिड़क दें। नींबू स्वभाव से ही बुरी शक्तियों और नजर दोष को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है, जिससे नींव खोदने से पहले जमीन पूरी तरह शुद्ध हो जाती है।

2. प्लॉट पर गाय और बछड़े को बांधना

यदि संभव हो, तो नींव खोदने से कुछ दिन पहले अपने प्लॉट पर एक गाय और उसके बछड़े को लाकर कुछ समय के लिए बांधें। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और उनके चरण जिस भूमि पर पड़ते हैं, वहां के सारे गंभीर वास्तु दोष स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं और वह स्थान पवित्र हो जाता है।

3. मिट्टी के पात्र में नमक और पीली सरसों का उपाय

  • नमक का उपाय: अपने प्लॉट के चारों कोनों (ईशान, आग्नेय, नैऋत्य और वायव्य) पर मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तनों या कुल्हड़ में खड़ा नमक भरकर खुला रख दें। नमक वातावरण में मौजूद हर तरह की नेगेटिविटी को अपने अंदर सोख लेता है और पॉजिटिव माहौल बनाता है।

  • पीली सरसों का उपाय: थोड़ी सी पीली सरसों लेकर उसे किसी योग्य पंडित से अभिमंत्रित (मंत्रों द्वारा सिद्ध) करवा लें। इसके बाद प्रतिदिन निर्माण कार्य शुरू होने तक इसे प्लॉट पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। इससे भूमि दोष दूर होते हैं।

4. चारों दिशाओं में मोरपंख और ब्लैक टूर्मोलिन क्रिस्टल

जमीन की बुरी नजर से परमानेंट सुरक्षा के लिए प्लॉट की चारों दिशाओं में मोरपंख स्थापित करें। यह उपाय न केवल वहां रहने वालों को आत्मिक शांति देता है, बल्कि राहु के अशुभ दोषों से भी मुक्ति दिलाता है। इसके साथ ही, प्लॉट की बाउंड्री या चारों तरफ सुरक्षा कवच बनाने के लिए ब्लैक टूर्मोलिन (Black Tourmaline) क्रिस्टल रखें। वास्तु में इसे एक महासुरक्षात्मक क्रिस्टल माना जाता है, जो हानिकारक रेडिएशन और बुरी शक्तियों को घर की नींव में प्रवेश करने से रोकता है।

इसके अतिरिक्त, कुछ गोमती चक्रों को बारीक पिसवाकर उसका चूरा भी जमीन पर छिड़कने से वहां महालक्ष्मी का स्थाई वास होता है और व्यापार व करियर में तरक्की के द्वार खुलते हैं।

Latest Posts