रूस का कीव पर भीषण हमला: 23 बैलेस्टिक मिसाइलों की बारिश, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

रूस का कीव पर भीषण हमला: 23 बैलेस्टिक मिसाइलों की बारिश, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

चार रोज के भीतर रूस ने सोमवार को फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 12 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।

यह हमला तुर्किये की राजधानी अंकारा में सात और आठ जुलाई को होने वाले नाटो के सदस्य देशों के शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है, वहां पर वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

रूस ने कीव पर 23 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं

ताजा हमले में रूस ने कीव पर 23 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं लेकिन इनमें से एक भी मिसाइल यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर पाने में सफल नहीं हुआ। इसके लिए यूक्रेन के पास अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम पैट्रियट की इंटरसेप्ट मिसाइलें की कमी को कारण माना जा रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 37 अन्य रूसी मिसाइलें और 351 ड्रोन आकाश में ही नष्ट कर दिए।

जेलेंस्की ने अमेरिकी इंटरसेप्ट मिसाइलों की मांग की

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले के बाद फिर से अमेरिकी इंटरसेप्ट मिसाइलों की मांग की है जिससे रूस के बैलेस्टिक मिसाइल और हाइपरसोनिक मिसाइल हमलों को रोका जा सके। जेलेंस्की ने सैन्य संगठन नाटो के सदस्य देशों से रूस के खिलाफ कड़े निर्णय लेने का अनुरोध किया है। कहा, अमेरिका और यूरोप में ही रूस के आतंक को खत्म कर पाने की ताकत है।

 

Latest Posts