Shani Vakri Gochar 2026: जुलाई और अगस्त में शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, कुंभ और मेष समेत इन राशियों की पलटेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव वर्ष 2026 के जुलाई और अगस्त महीने में बड़ी हलचल करने जा रहे हैं। वर्तमान में शनि देव गुरु की मीन राशि और बुध के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में मार्गी अवस्था में चल रहे हैं। लेकिन जल्द ही शनि देव की चाल और नक्षत्र पद में बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, शनि देव का यह दोहरा बदलाव कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा।
27 जुलाई से 138 दिनों के लिए वक्री होंगे शनि देव
पंचांग की गणना के अनुसार, आगामी 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। शनि की यह वक्री अवस्था अगले 138 दिनों तक यानी 11 दिसंबर 2026 तक रहने वाली है। इसके ठीक बाद, 20 अगस्त 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे पद से निकलकर इसके प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कुंडली में शनि की स्थिति और व्यक्ति के कर्मों के आधार पर शनि देव इस अवधि में शुभ फल प्रदान करेंगे।
27 जुलाई से इन 4 भाग्यशाली राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शनि की उल्टी चाल शुरू होते ही इन चार राशियों को जबरदस्त लाभ और कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है:
-
मेष राशि: आपके व्यापार में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अचानक कहीं से बड़े आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
-
सिंह राशि: आपके जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होगी। इस अवधि में नया मकान, भूमि या वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। सेहत में सुधार होगा।
-
वृश्चिक राशि: वक्री शनि आपके लिए धन के रास्ते खोलेंगे। कारोबारियों को कोई नई और बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
-
धनु राशि: आपको कोई ऐसी अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा और मानसिक शांति मिलेगी।
20 अगस्त से इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य
नक्षत्र पद परिवर्तन के बाद इन छह राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा:
-
वृषभ राशि: आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
-
मिथुन राशि: धन की स्थिति में बड़ा सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियां बढ़ेंगी।
-
कन्या राशि: नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।
-
तुला राशि: शनि देव की विशेष कृपा से करियर में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सुख-सौभाग्य में वृद्धि के साथ घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
-
मकर राशि: आर्थिक उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार की पुरानी परेशानियां समाप्त होंगी।
-
कुंभ राशि: शनि देव की कृपा से पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी और व्यापारियों को तगड़ा मुनाफा देने वाले सौदे मिलेंगे।