Housing Development Board, Uttar Pradesh: फाइल में ध्वस्तीकरण के आदेश, मौके पर धड़ल्ले से चल रहे है आलीशान शॉपिंग काम्प्लेक्स

Housing Development Board, Uttar Pradesh: फाइल में ध्वस्तीकरण के आदेश, मौके पर धड़ल्ले से चल रहे है आलीशान शॉपिंग काम्प्लेक्स

एलडीए और आवास विकास ये दोनों महकमें ऐसे हैं जिनसे जनता का हित सीधे तौर पर जुड़ा है, ये दोनों ही विभाग भ्रष्टाचार को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इंदिरा नगर में शालीमार चौराहे पर स्थित आवासीय भवन संख्या A - 1020 में कमर्शियल एक्टिविटीज के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा ध्वस्तीकरण/सीलिंग के आदेश हैं और इसके लिए 27 अक्टूबर 2025 को नोटिस भी जारी हुआ लेकिन इसके बावजूद इस व्यवसायिक भवन में कमर्शियल एक्टिविटीज बिना रोकटोक के जारी है। इसी भवन में बटर स्टोरी की भी शॉप है जिसकी शिकायत के दौरान शिकायतकर्ता को इस भवन के पूर्व में ध्वस्तीकरण के संबंध में  जानकारी मिली। इतना ही नहीं शालीमार चौराहे के आस-पास कई आवासीय भवनों में कमर्शियल एक्टिविटीज देखने को मिली तो कई भवनों पर सीलिंग की नोटिस भी चस्पा मिली। 

जाहिर है कि बिना आवास विकास विभाग के भ्रष्ट अफसरों की मिलीभगत के ये संभव नहीं। नियमविरुद्ध बने ऐसे भवन आवास विकास के भ्रष्टों की कमाई का मुख्य जरिया है। वहीँ कुछ ऐसे भी भवन बने जो या तो अधूरे हैं या फिर पूरी तरह से बनकर तैयार हैं और उनपर आवास विकास की सील के साथ लम्बी चौड़ी नोटिस भी चस्पा है। यहाँ देखने वाली बात ये है कि अगल बगल के भवनों में खुलेआम कमर्शियल एक्टिविटीज चल रही है। आवासीय क्षेत्र में बने ये भवन आवास विकास विभाग की गाइड लाइन के विपरीत बने हुए हैं फिर भी इनपर आवास विकास विभाग अपनी आँखे बंद किये बैठा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिना किसी नियम कानून के आवासीय क्षेत्रों में बने ऐसे भवन आवास विकास के भ्रष्टों की कमाई का मुख्य जरिया है। जिसने आवास विकास के भ्रष्ट तंत्र के आगे घुटने टेक दिए उन्हें पूरी छूट मिली है और जो आवास विकास विभाग के भ्रष्टों के आगे नहीं झुका या उनके मनमुताबिक नहीं चला तो उनकी सम्पत्तियों पर ताला पड़ गया। 

ऐसा कोई ही अध्यासी होगा जो आवास विकास विभाग के भ्रष्ट तंत्र का शिकार न बना होगा। चाहे आवासीय क्षेत्र हो या कमर्शियल क्षेत्र आपने  यदि आवास विकास विभाग के अधीन आपका भवन या भूखंड है तो देर सबेर आवास विकास विभाग के भ्रष्ट अफसरों का तंत्र आपको घेर लेगा और बिना सुविधा शुल्क या खुलेरूप से कहें तो बिना रिश्वत के कहीं न कहीं आपके रास्ते में कोई न कोई अवरोध जरूर पैदा हो जायेगा। 

Tags: